Home उत्तर प्रदेश बलिया में 14 साल के मामा ने 5 वर्षीय भांजी को बनाया हवस का शिकार

बलिया में 14 साल के मामा ने 5 वर्षीय भांजी को बनाया हवस का शिकार

by Jharokha
0 comment

बलिया : जिले में लोगों को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना ऐसी है कि सहसा इस पर किसी को यकीन नहीं होगा। लेकिन, इस घटना से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारा समाज कितना विकृत हो चुका है खासतौर से किशोर उम्र के बच्चे।
घटना के मुताबिक जिले के एक गांव में 14 वर्षीय एक किशोर ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में लड़की का मामा लगता है। और इस समय लड़की अपने हाल में आई हुई थी। फिलहाल लड़की की मां की शिकायत पर संबंधित थाना की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।

यह पूरा मामला

जानकारी के अनुसार पांच साल की मासूम बच्ची अपने ननिहाल रेवती थाना क्षेत्र के एक ग्राम में आयी हुई थी । मंगलवार सुबह बच्ची खेलते हुए पड़ोसी एक घर में चली गई तो उसके रिश्ते के 14 वर्षीय मामा द्वारा उसके साथ बलात्कार किया गया । बच्ची की माँ की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी किशोर को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया है ।

You may also like

Leave a Comment