Home उत्तर प्रदेश आठ बच्‍चों की मां प्रेमी संग फुर्र, पति को कर गई ‘कुर्क’

आठ बच्‍चों की मां प्रेमी संग फुर्र, पति को कर गई ‘कुर्क’

by Jharokha
0 comment

लखनऊ : आठ बच्‍चों की मां को इश्‍क का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह अपने बच्‍चों को छोड़ कर प्रेमी संग फरार हो गई। यह नहीं जाते जाते वह अपने बदकिश्‍मत पति को ‘कुर्क’ भी कर गई। यह मामला उत्‍तर प्रदेश के शामली के गढ़ीपुख्‍ता के गांव वठेली का बताया जा रहा है। अब पति ने पत्‍नी और उसके प्रेमी के खिलाफ संबंधित थाने में केस दर्ज करवाया है।

यह है मामला

शामली के एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में जिले के गांव पलठेडी निवासी एक व्‍यक्ति ने बताया कि उसकी पत्‍नी बच्‍चों को छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ घर का सामान लेकर फरार हो गई। उसने पत्‍नी को ढूंढने की गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 30 साल पूर्व कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से हुई। जिससे उसके आठ बच्‍चे पैदा हुए। पीडित ने बताया कि इन आठ बच्‍चों में से चार बच्‍चों की पहले ही मौत हो चुकी है।

पति गया अस्‍पताल तो पत्‍नी हुई फरार

एसपी से गुहार लगाते व्‍यक्ति ने बताया कि देहरादूर में बीमार अपने किसी रिश्‍तेदार को देखने गया था। इस दौरान उसकी अनुपस्थिति में उसकी पति घर का सामान लेकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्‍कर हो गई।

तीन बच्‍चों को घर पर ही छोड़ गई महिला

पीडि़त ने बताया कि उसके चार बच्‍चों में से उसकी पत्‍नी तीन बच्‍चों को घर पर ही छोड़ गई। जबकि सबसे छोट बच्चे को साथ ले गयी गई। उसने बताया कि जब वह देहरादून से घर लौटा तो देखा कि सामान गायब था। उसने बच्चों से पूछा तो पता चला कि उनकी मां किसी के साथ चली गयी।

15 दिन पहले भी भागी थी पत्‍नी

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले भी उसकी पत्नी गांव के प्रेमी के साथ भाग गई थी। लेकिन, गांव के कुछ लोगों ने समझाबुझा कर उसे वापस लाया था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। जल्‍द ही महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment