Home उत्तर प्रदेश भांवरकोल। ट्रेक्टर चालक की हत्या,हत्यारा गिरफ्तार

भांवरकोल। ट्रेक्टर चालक की हत्या,हत्यारा गिरफ्तार

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर।भांवरकोल थाना अंतर्गत बसनिया चट्टी के पास एक ट्रेक्टर चालक की हत्या कर दिया गया।हत्या की सूचना मिलते ही पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के मुताबिक भांवरकोल थाने क्षेत्र के बसनियां चट्टी के पास हत्यारों ने ट्रेक्टर चालक को ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर मौके से फरार हो गये।

सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डाक्टर ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच घटना स्थल की बारीकी से छानबीन कर थानाध्यक्ष को दिशानिर्देश दिया। वहीं भांवरकोल थानाध्यक्ष ने बताया की ट्रेक्टर चालक फागु खरवार और दो युवकों के बीच ओवरटेक को लेकर कहासुनी हुई।तत्पश्चात दोनों युवकों ने ट्रेक्टर चालक फागु खरवार को ईंट से कुंच कर हत्या कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया की दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने बताया की दोनों आरोपी शातिर किस्म के बदमाश है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment