Home उत्तर प्रदेश पुलिस ने अबैध तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ साथ में दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

पुलिस ने अबैध तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ साथ में दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

by Jharokha
0 comment
Police busted illegal pistol factory and also arrested two accused.

रजनीश कुमार मिश्र ( गाजीपुर) डाजीपुर जनपद की खानपुर पुलिस अबैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर बड़ा खुलासा किया है । पुलिस ने अबैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ के साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है । इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया की गुरुवार को एस ओजी प्रभारी रामाश्रय राय व खानपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव जीयापुर पुलिया पर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए वाहन चेकिंग कर रहे थे । तभी बगैर नम्बर प्लेट लगे एक मोटरसाइकिल को रोका गया व गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा गया लेकिन मोटरसाइकिल चालक कोई कागजात नहीं दिखा पाया ।

पुलिस ने बताया की जब मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई तो उसके डिग्गी से पांच अबैध तमंचा व कुछ कारतूस मिले । पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया की मोटरसाइकिल सवार से जब.पुछताछ की गई तो उसने अपना नाम रामधारी राजभर जनपद आजमगढ़ का निवासी बताया । जब उससे कड़ाई के साथ पुछताछ की गई तो उसने कासिमाबाद थाने क्षेत्र के चिलबिली निवासी सरवन विश्वकर्मा का नाम बताया जब सरवन विश्वकर्मा के घर कासिमाबाद पुलिस ने छापा मारा तो पुलिस का माथा ठनक गया । सरवन के घर से सात सात तमंचा छ कारतूस छ तमंचे का ढांचा व तमंचा बनाने का उपकरण बरामद हुआ है । पुलिस ने बताया की दोनों के उपर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया ।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like