Home उत्तर प्रदेश किसान दंपती की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिली पत्नी की लाश

किसान दंपती की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिली पत्नी की लाश

by Jharokha
0 comment
UP Crime News, Amroha, murder of farmer couple, dead body of wife found in semi-nude condition

अमरोहा। जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में एक किसान दंपती का शव उसके ममेरे भाई के खेत में मिला है। मृतक की पत्नी का शव भी अर्धनग्न हालत में था। किसान का शव मिलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि किसान ने पुलिस को फोन कर बताया था कि उसे चार लोगों ने घर रखा है।

यहीं नहीं मृतक किसान की करीब छह वर्षीय बेटे मचान सोती हुई मिली, जबिक किसान का शव उसी मचान से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ था और उसके दोनो घुटने जमीन को छू रहे थे, जबकि मृतक की पत्नी का शव यहां से करीब दस मीटर की दूरी पर उसके ममेरे भाई के खेत में पड़ा हुआ मिला।

ग्रामीणों के अनुसार किसान अपनी पत्नी और बेटी के साथ मंगलवार को दोपहर में हसनपुर गया था, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस दौरान देर रात हसनपुर कोतवाली पुलिस की टीम गांव में पहुंची और किसान के घर के बारे में पूछा, लेकिन किसान के न मिलने पर उसकी तलाश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि इस बीच पुलिस की डायल 112 की टीम भी गांव पहुंची और किसान की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज बुधवार को सुबह जब गांव के लोग खेतों पर पहुंचे तो किसान और उसकी पत्नी के शव मिला, जबकि उसकी छह साल की बेटी मचान पर सो रही थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचना करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पतला भेज दिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने कहा कि इस ममले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like