Home उत्तर प्रदेश चलती सीएनजी कार में लगी आग, चालक जिंदा जला

चलती सीएनजी कार में लगी आग, चालक जिंदा जला

by Jharokha
0 comments
Fire broke out in moving CNG car, driver burnt alive

बठिंडा। चलती हुई कार अचानक से आग का गोला बन गई, जिससे कार चला रहा व्यक्ति जिंदा जल गया। बताया जा रहा है कि कार सीएनजी (CNG) चालित थी। यह घटना पंजाब के बठिंडा जिले गांव गुरुसर सैणेवाला के पास सोमवार 6 अक्टूबर की है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय मोहतेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बठिंडा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मोहतेश कुमार अपनी कार से बठिंडा से डबवाली मंडी जा रहे थे। यह कार CNG चालित थी। जब वह गांव गुरुसर सैणेवाला के पास पहुंचे तो अचानक कार आग का गोला बन गई। इस दौरान कार के दरवाजे लॉक होने के वहज से उन्हें कार से निकलने का मौका नहीं मिला और वह जिंदा जल गए। इस दौरान राहगीरों ने जलती कार देख कर इसकी सूचना फायर ब्रीगेड और थाना संगत की पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि जबतक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाती तब तक कार सवार मोहतेश कुमार की जल कर मौत हो चुकी थी। फायर कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और बुरी तरह से जल चुके शव को कार से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के सदर अस्पताल भिजवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles