कपूरथला। बिहार Bihar पुलिस ने पंजाब Punjab के कपूरथला Kpurthla जिले में दबिश दी है। बिहार पुलिस की यह कार्रवाई 13 अप्रैल सोमववार को हुई है। बताया जा रहा है बिहार की राजधानी पटना से पहुंची पुलिस ने कपूरथला Kpurthla में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक उद्योगपति दंपती को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अपने साथ पटना Patna लेकर गई है।
बिहार पुलिस की तरफ से पकड़े गए आरोपितों की पहचान एस्को स्विचगियर्स प्राइवेट लिमिटेड मंसूरवाल के अनिल कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी सविता गुप्ता के रूप में हुई है। डीएसपी सब डिवीजन कपूरथला शीतल सिंह ने बिहार पुलिस की इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपितों पर पटना के थाना रुपसपुर में चार मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपियों को ले जाने के लिए दस्तावेजों की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
जालसाजी के चार मामले दर्ज के दंपती पर
बताया जा रहा है कि कारोबारी दंपती बिहार के पटना स्थित थाना रूपसपुर में जालसाजी के चार मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई बिहार पुलिस ने अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर किया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार ने बिहार पुलिस की टीम में थाना रूपसपुर के एएसआई इमरान अली सहित सात पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जिनमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं । बताते चलें कि उक्त आरोपियों पर चार केसों में से तीन के वारंट थाना सिटी की पुलिस को पेश किए। इन तीन केसों में कई और आरोपी भी नामजद हैं।