Home उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली कामयाबी, पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला काबू

पुलिस को मिली कामयाबी, पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला काबू

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र (गाजीपुर)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेशबुक पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाला सुहवल थाना क्षेत्र के पटकनिया गांव निवासी जामवंत यादव को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही धर दबोचा।
सुहवल थानाध्यक्ष बिन्द कुमार सिंह ने बताया की सोमवार को शाम करीब पांच बजे के आसपास अपने दलबल के साथ कालुपुर त्रिमुहानी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली की प्रधानमंत्री के खिलाफ फेशबुक पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के मामले में वांछित जामवंत यादव पटकनिया गांव से भागने के फिराक में है।

पुलिस ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच उसके घर को चारो तरफ से घेराबंदी कर दिया गया। थानाध्यक्ष बिन्द कुमार सिंह ने बताया की पुलिस से बचने के लिए वांछित आरोपी छत से कूद कर भागने लगा लेकिन पुलिस से भाग रहे आरोपी को पुलिसकर्मियों द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

मंडल उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने दर्ज करवाई थी शिकायत

बता दें की सोमवार की सुबह सुहवल थाने में मंडल उपाध्यक्ष विवेक सिंह के द्वारा एक लिखित शिकायत दर्ज कराया गया था। जिसमे देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले युवक पटकनिया गांव निवासी जामवंत यादव को पकड़ने का मांग किया गया था। जिसमे पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया था। मुकदमा दर्ज करने के चौबीस घंटे के अंदर ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

You may also like

Leave a Comment