गाजीपुर(Ghazipur) : राजकीय मेडिकल काजेल अस्पताल में भर्ती करवारया गया हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सुधीर पासी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि अस्पताल में दाखिल सुधीर शौचालय जाने के बहाने निकला और चकमा देकर फरार हो गया। यह मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी के फरार होने की घटना 29 अगस्त शनिवार को अलसुबह हुई। इसके बाद से पुलिस के हाथपांव फूले हुए हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि गत 21 अगस्त को मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर सुधीर के पैरों में गोली लगने के बाद उसे आपरेशन के लिए गाजीपुर के राजकीय मेडिलकाल काजेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अभीरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों का कहना है कि शनिवार सुबह चार बजे के आसपास सुधीर व्हीलचेयर से बर्न वार्ड के शौचालय में गया। शौचालय के बाहर पुलिसकर्मी तैनात था। करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आने पर पुलिसकर्मी ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर दरवाजे का लाक तोड़ कर देखा गया तो अंदर शौचालय की जाली टूटी मिली और सुधीर गायब था।
मरहद थाने का हिस्ट्रीशीटर है सुधीर
पुलिस के मुताबिक सुधीर मरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसे एक अगस्त को गहमर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। उसके खिलाफ गाजीपुर समेत कई जिलों में चोरी, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं।
