बरेली : कुछ बदमाश किस्म के युवकों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी। यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की बताई जा रही है। मृतक की पहचान भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन कश्यप के रूप में हुई है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताई जा रहा है। सचिन कश्यप का बरेली शहर के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों से पुरानी रंजिश थी। कहा जा रहा है कि आरोपी कई बार सचिन को जान से माने की धमकी भी दे चुके थे।
बताया जा रहा है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन कश्यप बीती रात अपने दोस्त को उसके घर छोड़ने जा रहे थे तभी आरोपितों ने उन्हे घेर कर चाकुओं से ताबड़तोड कई वार कर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिन को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उपचार के दौरन उनकी मौत हाो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की पहचान शुरू कर दी है।
