Home उत्तर प्रदेश डुगडुगी पिटवा प्रशासन ने मुख्तार के करीबी का किया, संपत्ति कुर्क

डुगडुगी पिटवा प्रशासन ने मुख्तार के करीबी का किया, संपत्ति कुर्क

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र (गाजीपुर)गाजीपुर जिलाधिकारी के आदेश के बाद प्रशासन की नजरे इस समय मुख्तार के करीबियों पर टेढ़ी हो चुकी है।जिला प्रशासन के द्वारा मुख्तार के करीबी महेन्द्र जयसवाल के संपत्ति पर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन का सदर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा देहाती में बुलडोजर चला है।

सुचना के मुताबिक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन ने डुगडुगी पिटवा महेन्द्र जयसवाल के दो संपत्तियों को कुर्क करते हुए सीज कर दिया। क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला ने बताया की मुख्तार अंसारी आईएस 191 गैंग का महेन्द्र जयसवाल सक्रिय सदस्य है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया की जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार महेन्द्र जयसवाल की दो संपत्तियों की गैंगस्टर धारा 14 एक्ट के तहत कुर्क कि गई है। पुलिस ने बताया की अब इस संपत्तियों को सिल किया जाएगा। पुलिस ने बताया की अब ये संपत्ति सरकारी संपत्ति है। इस कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदयशंकर मिश्र,उपनिरीक्षक तरुण श्रीवास्तव,व नायब तहसीलदार मौजूद रहें।

You may also like

Leave a Comment