आजमगढ़ में बीडीसी सदस्‍य को बदमाशों ने मारी गोली

आजमगढ़ : उत्‍तर प्रदेश में बदमाशों के पौबारह हैं। यहां कुछ बदमाशों ने एक बीडीसी सदस्‍य की गोली मार कर हत्‍या कर दी। घटना सोमवार देर निजामाबाद बाजार की बताई जा रही है। इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की और कई मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत करवाया और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। मृतक की पहचान बीडीसी सदस्‍य सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है।

झगड़े के बाद मारी गोली

मामले के अनुसार देर रात किसी बाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि किसी ने गोली चला दी। गोली सीधे बीडीसी सदस्‍य सुरेंद्र यादव को जा लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। यही नहीं लोगों में गुस्‍सा इतना था कि वे आरोपियों के घरों में घुस की कर भी तोड़फोड़ की और वहां रखी तीन मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया।

आजमगढ़ में बीडीसी सदस्‍य को बदमाशों ने मारी गोली

आरोपित लिए हिरासत में

उपद्रव की सूचना पा कर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे डीआईजी सुभास दुबे और एसएसपी सुधीर सिंह ने कुछ लोगों को हिरासत में कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर दोनो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस बीच गोली लगने से बीडीसी सदस्‍य की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जोभी दोषी होगा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन