Amethi News: बुजुर्ग ने बच्ची से की छेड़खानी ,परिजनों ने चप्पलों से की पिटाई

आरोपी की पिटाई करते लोग। पोटो सोशल साई से वीडिया ग्रैव

अमेठी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इसमें कुछ लोग डंडों से एक बुजुर्ग की पिटाई कर रहें हैं तो एक महिला उसकी चप्पलों से पिटाई कर रही है।  बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की है। और जिस बुजुर्ग की पिटाई हो रही है उसपर नाबालिग लड़की से छेड़खानी का आरोप है।   आरोपी और पीड़ित लड़की दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि किशोरी के साथ हुए गलत व्यवहार से नाराज लड़की के परिरजनों ने आरोपी के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। इस किसी ने बुजुर्ग की पिटाई का यह वीडिया बना कर सोशल मीडिया पर वायरल दिया। फिलहाल संबंधित थाने की पुलिस ने लड़की और उसके परिजनों की शिकायत पर आरोपित बुजुर्ग के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। थाना कोतवाली के

एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। कहना है कि छेड़खानी का मामला गंभीर है। ममाले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह मामला गत रविवार है। आरोपित और पीड़त पक्ष दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। छेड़खानी की घटना की जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तो आक्रोशित घरवाले सीधे बुजुर्ग के घर पहुंच गए और उसकी चप्पलों और डंडों से जम कर पिटाई की। इस दौरान कसी ने इसकी वीडिया बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान