मुसेपुर गांव से गुजर रहे पुर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे मिला अज्ञात शव पुलिस शिनाख्त में जुटी

The body of a newly married woman was found under suspicious circumstances

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर । गाजीपुर जनपद के बरेसर थाने क्षेत्र अंतर्गत मुसेपुर गांव से गुजर रहे पुर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । राह चलते हुए व्यक्तियों ने इसकी सूचना बाराचवर चौकी प्रभारी को दी । सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दे मौके पर पहुंच गये । इस संबंध में बरेसर थाना प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया की बुधवार को पुर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे एक अज्ञात का शव मिलने की सूचना थी । मौके पर हमारी टीम पहुंच शव को अपने कब्जे में ले थाने लेकर चली आई । पुलिस ने बताया की अज्ञात का शव गाजीपुर मोर्चरी हाउस में शिनाख्त हेतु रखा गया है । उक्त व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है । उन्होंने बताया की मृतक के मुंह से खुन भी आ रहा था । पुलिस के अनुसार मृतक मटमैले कलर का टी शर्ट, गले में चैन गेरुआ रंग का गमछा व हाफ निक्कर निले रंग का पहना हुआ है । पुलिस ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहां की जो भी लोग इस मृतक व्यक्ति को जानता है । वो हमारी मदद करें ।

Related posts

अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो मंजिला मकान मलवे में तबदील

कुत्ते के काटने से डाक्टर की मौत, एंटी रेबिज इंजेक्शन भी नहीं आया काम

मार्निंग वाक पर निकले क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या