अनन्त उड़ान ग्रुप संस्था का एक और सराहनीय प्रयास

ख़बर परवेज़ अख्तर : अनन्त उड़ान ग्रुप बच्चों की हौसला अफ़ज़ाई के लिये लगातार प्रोग्राम किया करता है! बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने में प्रयासरत इस संस्था के अध्यक्ष विमल सक्सेना ने बताया वो और उनकी टीम समाज में छिपे ऐसे प्रतिभावान बच्चों को किसी मुकाम पर पहुंचाने के लिये और उनका हौसला बढ़ाने के लिए काम करती है!इसी क्रम में संस्था 2 अक्टूबर 2021 गांधी जयंती के दिन टिकैत राय तालाब स्थित राजगार्डेन मैरिज हॉल में फिर से एक भव्य प्रोग्राम करने जा रही है। जिसमें सिंगिंग डांसिंग प्रतियोगिता होगी।

इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक होंगे उनके अलावा और भी गणमान्य लोग शामिल होंगे। संस्था के अध्यक्ष विमल सक्सेना ने ये भी बताया कि इसी समारोह में कॅरोना आपदा के वक़्त अपनी जान की परवाह किये बगैर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को व उन्ही के कंधे से कंधा मिला कर जान की बाजी लगा कर पत्रकारिता करने वाले व सराहनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को भी कॅरोना योद्धा के सम्मान से नवाजा जायेगा।

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक