आप नेता संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, अब क्या होगा संजय!

लुधियाना । आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला शिरोमणि अकाली दल बादल के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया मानहानी माले जुड़ा है।

मानहानी के केस में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह अदालत के बारबार करने पर भी हाजिर नहीं हो रहे थे। अत: अदालत ने संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। वारंट जारी होने के बाद संजय सिंह खुद अदालत में पेश होंगे नहीं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश करेगी।

उल्लेखनीय है कि संजय सिंह के खिलाफ मानहानी का यह मामला एडीशन चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरन सिंह की अदालत में चल रहा है। इस केस में संजय सिंह लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। सोमवार को भी महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल का क्रॉस एग्जामिनेशन होना था लेकिन संजय सिंह के वकीलों ने इससे इनकार कर दिया। बता दें कि इस केस में आप नेता संयज सिहं 71 में से मात्र चार बार ही अदालत में पेश हुए हैं1

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान