Baliya: बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव की हत्या आरोपी गिरफ्तार, बलिया का रहने वाला है

Baliya: Accused of murder of private secretary of Bengal Chief Minister Subhendu Adhikari arrested, resident of Ballia

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव की हत्या के आरोपी शार्प शूटर को CBI ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बलिया Baliya के रहने राजकुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है राजकुमार सिंह अपने परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा था। इसे CBI की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि CBI को सूचना मिली थी कि आरोपी हरिद्वार से परिवार संग लौट रहा है। इस दौरान CBI की टीम ने जिले के छपार क्षेत्र में छपार क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड के लिए CBI की टीम सीजेएम कोर्ट पहुंच गई है।

उल्लेखनीय है कि बंगाल चुनाव के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने बंगाल सहित पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था। मामले की जांच CBI को सौंपी गई। CBI ने जाांच में उत्तर प्रदेश के बलिया Baliya के बलिया जिले के ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उससे मिली लड के आधार पर CBI रातोपुर निवासी राजकुमार सिंह को 18 मई सोमवार तड़के काबू कर लिया। अब CBI के अधिकारी राजकुमार सिंह को रिमांड पर लेने की कोशिश कर रहे हैं।

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां