Home उत्तर प्रदेश बाराचवर के खंडेश्वरी जी के मठ पर श्री बिष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन मनमोहक दृश्य

बाराचवर के खंडेश्वरी जी के मठ पर श्री बिष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन मनमोहक दृश्य

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर । बाराचवर ब्लाक के स्थानीय गांव बाराचवर के खंडेश्वरी महाराज के मठ पर श्री बिष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन कृष्ण व राधे की झांकी ने वहां मौजूद सभी श्रोताओं का मनमोह लिया। इस दौरान जब भगवान श्रीकृष्ण व उनके शक्ति राधे जी का जब झांकी लोगों के सामने आया तो वहां मौजूद भक्तों ने जय श्री कृष्णा व श्री राधे का जाप करतें हुए भक्ति में झुमने लगे । बता दें की बाराचवर में श्री बिष्णु महायज्ञ तीन जून से प्रारंभ हो चुका है । जो दस जून को समापन व ग्यारह जून को भंडारा होगा । महायज्ञ में आये जब भक्तों से बात की गई तो भक्तों ने कहा की इस मठ पर जब जब महायज्ञ होता है तो क्षेत्र में शांति बनी रहती है ।

यज्ञ में शामिल कार्यकर्ताओं शिवानंद (दारा) यादव, राजकुमार यादव, मनोज यादव ने कहां की यहां की जनता यज्ञ में भरपूर सहयोग करती है । हम लोग कोशिश करते हैं की बाराचवर विशुनपुरा व गंघपा के सहयोग व क्षेत्रीय जनता के सहयोग से यज्ञ कराने की कोशिश की जाती है । और व भगवान की कृपा व स्व खंडेश्वरी महाराज के आशीर्वाद से पुरा भी होता है । वहीं मठ के पुजारी विजय दास व शेषनाथ दास ने भक्तों से अपील करतें हुए कहां अधिक संख्या में यज्ञ में शामिल हो पुण्य के भागी बने ।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like