बिहार में शिक्षकों पर बड़ा एक्शन, हर माह वेतन से काटे जाएंगे 10 हजार रुपये

प्रतिकात्मक

जमुई : बिहार सरकार शिक्षकों से प्रति माह 10 हजार रुपये उनके वेतन से काटेगी। शिक्षा विभाग का शिक्षकों पर यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस जद में बिहार के करीब एक दर्जन विद्यालयों के शिक्षक आ रहे हैं। उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपये कम वेतन मिलेगा। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मिड-डे मील में हुए गमन के मामले में की गई है।

अध्यापकों पर कड़ी कार्रवाई का यह मामला बिहार के जमुई जिले में सामने आई है। दरअसल, जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने मिड डे मील की राशि गबन करने वाले शिक्षकों से राशि वसूली को लेकर पत्र जारी किया है। शिक्षा विभाग की इस कड़ी कार्रवाई से विद्यालयों के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related posts

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान

दो बच्चियों की हत्या कर मां ने की खुदकशी, कारण तलाश रही पुलिस