Bihar Crime News: असली थाना में नकली पुलिसवाला निपटा रहा काम

मोतिहारी (Motihari): सचमुच बिहार बदल रहा है। यहां थाना तो असली है पर पुलिस वाले नकली हैं। यह सुनकर आपको हैरानी जरूरी होगी पर है सच। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से जो खबर चल रही है उसके अनुसार बिहार के जिला मोतिहारी की पुलिस अपने काम का बोझ कम करने और थाने को चलाने के लिए निजी व्यक्ति को रखना पड़ रहा है। यह नहीं निजी व्यक्ति मुंशी की तरह थाने में लिखत पढ़त भी करता है और बकायदा ड्यूटी भी लगता है।

यह मामला जिला मोतिहारी के थाना चकिया का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस थाने में तीन ऐसे लोग काम करते हैं न तो पुलिस कर्मी हैं और ना ही इनका सेलेक्शन संबंधित विभाग ने किया है। मजे की बात तो यह है कि इन तीनों में से एक खुद को थाने का मुंशी भी बताता है। यही नहीं थाने में जो आनलाइन काम होता है उसका लॉगिन और पासवर्ड इन युवकों के पास है, जबकि यह लॉगिन और पासवर्ड थाना प्रभारी के पास होना चाहिए।

बताया जा रहा है कि यह खबर मीडिया में आते ही मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट है कि इस मामले का सदर ए एसपी राज ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस केस की जांच आदेश चकिया डीएसपी को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान