Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

Bankipur Upchunav : बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ गया है। इसमें जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर में BJP का किला ध्वस्त कर दिया है। प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मिदवार नीरज सिन्हा को 18,953 मतों के अंतर से हराया है। कुल 31 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 44,250 और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के 63,203 वोट मिले, वहीं राजद की रेखा गुप्ता अपनी जमानत नहीं बचा सकीं, उन्हें 14,085 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहीं।

भाजपा पर बड़ी जीत के बाद जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने अपनी जीत को बांकीपुर के लोगों की जीत बताया और कहा कि लोकतंत्र में कोई भी राजनीतिक गढ़ हमेशा कायम नहीं रहता। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने भाजपा और उसके बिहार Bihar नेतृत्व पर भी सवाल उठाया और कहा कि बिहार की जनता सरकार से संतुष्ट नहीं है।

Related posts

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान

दो बच्चियों की हत्या कर मां ने की खुदकशी, कारण तलाश रही पुलिस