ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया इन्द्रा नगर सत्य मंदिर में गरीबो को बाटा गया कंबल

राजा सिंह, लखनऊ : ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया पिछले 18 वर्षों से मानवता की सेवा में समर्पित है। ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया मानवता के उत्थान एवं कल्याण के लिए कटिबद्ध है। ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत हो रहे कार्य जैसे-विधवा व निर्धन महिलाओं की पूर्ण विकास, गरीबी उन्मूलन् सामाजिक कल्याण कुरीतियों एवं अधविश्वास को दूर करना, पर्यावरण की रक्षा और अशिक्षा दूर करना, घायल पशु पक्षियों की सेवा एवं उनको आश्रय देना आदि, इनका प्रत्यक्ष प्रमाण है। देश के कई प्रदेशों में जैसे दिल्ली, महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं उत्तराखंड में ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सदस्य देशव्यापी अभियान चला रहे हैं

जिसके अंतर्गत वे अपने-अपने क्षेत्र में वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम एवं मानसिक मन्दित आश्रय ग्रह में जाकर सभी को वस्त्र, कंबल, अनाज, मास्क, सैनीटाजर आदि वितरित कर रहे हैं। और घायल पशु पक्षियों की सेवा के लिए वासुदेव गौशाला एवं चक्रपाणि पशु आश्रय का भी निर्माण किया गया है।

ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया इन्द्रा नगर सत्य मंदिर में गरीबो को बाटा गया कंबल

बच्चों के भविष्य की उज्जवल बनाने के लिए निशुल्क ऑनलाइन क्लासेस का भी आयोजन किया गया । ‘श्री अभिनव मोतीवाल जी जो विश्व की अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय संस्थाओं में उच्च पद पर कार्य कर चुके हैं, तथा जी H.F.I के वाईस प्रेसिडेंट रूप में जुड़े हुए हैं, उनकी निर्देशन में समाज के वचित नागरिकों तथा बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए H.F.I समृद्धि क्लासेस का भी आयोजन किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य सभी को व्यवसायिक प्रशिक्षण देना है। इसके अंतर्गत सिलाई अंग्रेजी, कंप्यूटर टाइपिंग, अकाउंटिंग, मेहंदी लगाना, आर्ट एंड क्राफ्ट सिखाया जा रहा है।

इसी श्रृंखला के अंतर्गत 15 दिसंबर को H.F.I मुख्यालय इंदिरा नगर, लखनऊ में H.F.I परिवार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकि शीत लहर से सभी को बचाया जा सके। देश विदेश में रहने वाले H.F.I के सदस्यों ने इस कार्यक्रम मे तन-मन-धन से नरपूर सहयोग दिया। मनुष्य जीवन की सार्थकता तभी है जब वह मनुष्यता रक्षा के लिए कुछ कर्म कर सके। आप भी हयूमैनिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सदस्य बन कर मानवता की रक्षा करे और अपना पाया मानव जीवन सफल और सार्थक बनाएं।

बी-116/2, इंदिरा नगर, लखनऊ-226016 उत्तर प्रदेश, भारत

Related posts

The Impact of Technology on Casino Zonder IDin

Os Principais Casinos em Portugal e Seus Torneios de Poker Presenciais

Understanding Betting Limits on Campobet for Risk Management