गाजीपुर सदर से कांग्रेस प्रत्याशी लोटन राम निषाद, राम और कृष्ण को बताया था,काल्पनिक

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। कांग्रेस ने गाजीपर सदर से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।यहां लोटन राम निषाद को मैदान में उतारा है।ये वही लोटन राम निषाद हैं।जो एक वक्त समाजवादी पार्टी में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर थे।लेकिन इन्होंने एक ऐसा विवादित बयान दिया था।जिसके बाद तुरंत ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी से निकाल दिया था।

इन्होंने अपने एक विवादित बयान में कहा था,की राम और कृष्ण फिल्मों के एक्टर जैसे काल्पनिक है।राम मंदिर बने या कृष्ण मंदिर इनमे हमारी कोई आस्था नहीं है।कांग्रेस के तरफ से सदर से प्रत्याशी की घोषणा कर दिया गया है।तो वहीं गाजीपुर सदर ये कयास लगाये जा रहे है की भाजपा यहां से वर्तमान विधायक व सहकारिता राज्य मंत्री संगीता बलवंत को दोबारा उतार सकती है।

क्यो की संगीता बलवंत लगातार जनसंपर्क में रही है।और अच्छा खासा काम भी की है।बतादें की जब लोटन राम निषाद अपने एक विवादित बयान के चलते समाजवादी पार्टी से निकाल दिये गये थे।तब इन्होंने बड़ी पार्टी कांग्रेस का दामन थाम लिया था।लोटन राम निषाद ने सन्21 में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए।एक विवादित बयान दिया था।

उन्होंने कहा था की राम मंदिर बने या कृष्ण मंदिर मेरा इनमे कोई आस्था नहीं है ।ये सब काल्पनिक. है।उन्होंने कहा था,की राम और कृष्ण एक फिल्म की भांति काल्पनिक है।कोई राम और कृष्ण नहीं है। उन्होंने कहा था,की राम मंदिर में मेरा कोई आस्था नही है।इस विवादित बयान के तुरंत बाद ही सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लोटन राम निषाद को पार्टी से निकाल दिया था।

समाजवादी पार्टी से निकलने कांग्रेस में पहुंचे

समाजवादी पार्टी से निकालें जाने के बाद लोटन राम निषाद उस वीआईपी पार्टी कांग्रेस का दामन थाम लिया जिसपर हमेशा हिंदू धर्म के अपमान का आरोप लगता रहता है।लोटन राम निषाद पर वो कहावत सटी बैठता है।की जो जैसा है वैसा ही ढूंढेगा।लोटन राम निषाद सपा से निकाले जाने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली।

Related posts

The Impact of Technology on Casino Zonder IDin

Os Principais Casinos em Portugal e Seus Torneios de Poker Presenciais

Understanding Betting Limits on Campobet for Risk Management