दरवाजे पर आनी थी बेटी की बारात, मां गहने ले प्रेमी संग फरार

प्रतिकात्मक

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से चौंकाने वाली एक खबर सामने आई है। यह एक मां ने बेटी की शादी से दस दिन पहले ही गहने लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। कहा जा रहा है कि महिला के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि जो गहने लेकर वह फरार हुई वह बेटी के लिए बनवाया गया था। यह घटना जिले के थाना क्षेत्र गंगलौर के एक गांव की बताई जा रही है। इस समय यह खबर सोशल मीडिया में खूब देखी और पढ़ी जा रही है। लोग इस खबर को पढ़ कर तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक घर के लोग बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे, क्योंकि 10 दिन बाद ही दरवाजे पर बारात आनी थी। बेटी के हाथ पर सगुन की मेहंदी चढ़ती उससे पहले ही दहेज में दिए जाने वाले सोने और चांदी के जेवरात लेकर बेटी की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इस बात का पता जब परिवार वालों को चला तो वह इसकी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे और केस दर्ज करवाया। बतया जा रहा है कि महिला के पति की एक साल पहले ही मौत हो गई थी। इसके बात महिला के एक युवक के साथ प्रेम संबंध बन गए थे। फिलहाल पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश में जुट गई है।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान

1 comment

Ghazipur News: बेरोजगार युवा करलें तैयारी, बाराचवर ब्लाक में रोजगार मेला 19 को मरदह में 20 को – The Jharokha News December 14, 2024 - 12:43 pm
[…] गाजीपुर। अगर आप शिक्ष और बेरोजगार हैं तो ब्लाक मुख्यालय पर लगने वाले रोजगार मेले आपके लिए सायक बन सकते हैं। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, गाजीपुर के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर के छह आकांक्षात्मक विकास खण्डो-सादात, बिरनों, देवकली, बाराचवर, मरदह, रेवतीपुर में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से दिसम्बर, 2024 में रोजगार मेला एवं प्री-कॅरियर काउंसिंल के आयोजन हेतु तिथि एवं कार्यक्रम स्थल निर्धारित की गयी है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। […]

Comments are closed.

Add Comment