Delhi CJP Protest : काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल पर पांच एफआईआर दर्ज

न्यूज नेटवर्क दिल्ली : गत सोमवार को दिल्ली के काकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान जंतर मंतर से लेकर संसद भवन तक हुए बवाल के मामले में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पांच एफआईआर (FIR) दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। इस बीच जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी और उसके समर्थकों ने दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बता देंकि सोमवार को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवा दिया था, लेकिन देर रात प्रदर्शन कारियों ने पुन: मंच बना कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं पार्टी के संस्थाप अभिजीत दीपके ने कहा है कि अब सरकार से कोई बातचीत नहीं होगी, जिसे भी चर्चा करनी है वह जंतर-मंतर पर आए।

प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR बात करें तो आर्म्स एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचाव और सरकारी कर्मचारी की आरे से जारी आदेश का पालन नकर या सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में संसद स्ट्रीट पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। मीडिया से मिल रही खबरों के अनुसार आरोप लगाया गया है कि आरोपी गैर-कानूनी ढंग से एकत्र हुए और उन्होंने सार्वजनीक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए सार्वजनिक व्यवस्था और सरकारी कार्यों में दखल डाली और हिंसक कार्यों में शामिल हुए । इन सभी आरोपों की जांच संसद स्ट्रीट पुलिस की ओर से की जा रही है।

इसके अलावा संसद स. के दौरान प्रदर्शन काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों की ओर बिना मंजूरी ड्रोन उड़ाने के मामले में भी एफआाईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक जांच में कई महत्वपूर्ण सबूत सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने अब तक कनाट प्लेस पुलिस थाना, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन और अन्य पुलिस स्टेशनों में पांच एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। कयास लगया जा रहा है कि अभी और मामले दर्ज हो सकते हैं।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन