धीमी गति से हो रही मतगणना पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

भेलसर(अयोध्या) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की धीमी गति से हो रही मतगणना पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।जिलाधिकारी के निर्देश पर चार अतरिक्त टेविल लगाई गई।डीएम ने जल्दी और पारदर्शी तरीके से मतगणना करने के निर्देश एसडीएम और आरओ को दिए।

मतगड़ना स्थल पर रविवार की भांति सोशल डिस्टेंसिंग से लापरवाह मतगणना अभिकर्ता जुड़े रहे।मतगणना के दूसरे दिन सोमवार को लगभग 12 बजे शिवशंकर सिंह स्मारक महाविद्यालय करीमपुर मे पहुंचे डीएम अनुज कुमार झ ने धीमी गति से चल रही मतगणना व अव्यवस्था से नाराज हुए।

एसडीएम विपिन कुमार सिंह को मतगणना में तेजी लाने के लिए 4 टेबल अतिरिक्त लगवाकर आज रात ही मतगणना का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। मतगणना में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क के विना अंदर पहुचे लोगो को हटवाने के लिए डीएम ने एसडीएम से कहा।इस मौके पर सीओ राकेश श्रीवास्तव,कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related posts

The Impact of Technology on Casino Zonder IDin

Os Principais Casinos em Portugal e Seus Torneios de Poker Presenciais

Understanding Betting Limits on Campobet for Risk Management