पंजाब में आई बाढ़, पाकिस्तान में मचा हाहाकार, डूबे दर्जनों गांव, नजर आरहा बर्बादी का मंजर  

पंंजब में आई बाढ़ के कारण डूबा सीमा क्षेत्र।

फिरोजपुर  पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश और बांधों के गेट खोलने के कारण इन पंजाब में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सतलुज, व्यास और रावि नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। बाढ़ के कारण पंजाब के सीमावर्ती जिलों के कई तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।  इससे फसलें भी खराब हुई है। लेकिन, इसका असर पंजाब से ज्यादा पाकिस्तान में देखा जा रहा है।

बेबस  पाकिस्तानी देख रहे हैं बाढ़ का मंजर

पंजाब में आई बाढ़ का पड़ोसी मुल्क  पाकिस्तान पर ज्यादा असर पड़ा है। पाकिस्तान इन दिनों बाढ़ के वजह से खून के आंसू रो रहा है। भारतीय सीमा से लगे पाकिस्तान के दर्जनों गांव और किसानों की खेती बाढ़ के पानी में डूब गया है। पाकिस्तान में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। हालत यह है कि वहां के लोग घरों मुंडेर पर बैठक कर बेबश आंखों से बाढ़ और बाढ़ से हुए नकसान का मंजर देख रहे हैं। । पाकिस्तान के लोगों द्वारा अपने देश में बने बांधो पर खड़े होकर पानी का स्तर  देखा जा रहा है। हालत यह है कि पाकिस्तान के  कसूर के गांव गंडा सिंह वाला में स्थित चमड़ा कारखानों का दूषित विषैला पानी उफनती हुई सतलुज दरिया में मिल रहा है।

सीमा पर लगी कटीली तारें भी पानी डूबी

बाढ़ की स्थिति इतनी भयावह है कि भारतीय सीमा पर फैंसिंग बाढ़ के पानी में डूब गया है। बाढ़ के पानी ने पाकिस्तान के गांवो में भी भारी तबाही मचाई है।  भारत की सीमा में स्थित हुसैनीवाला हैड वर्कस से सीधा पानी पाकिस्तान में जाता है ।  बीएसएफ की कई चौंकिया बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। फिर भी ऐसी विशम परिस्थितियों में बीएसएफ के जवान दुश्मन की नापाक इरादों पर नजर रखे हुए हैं।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान