Home उत्तर प्रदेश गैंगस्टर सिराज की चार करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

गैंगस्टर सिराज की चार करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

by Jharokha
0 comment
Gangster Siraj's property worth more than four crores confiscated

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतान में एक लाख रुपये के इनामिया गैंगस्टर सिराज अहमद की चार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। गैंगस्टर सिराज अहमद अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। सिराज पर जिला सुलतानपुर की पुलिस ने कानूनी सिकंजा कस दिया है।
गैगस्टर सिराज अहमद पर कुर्की की यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सोमवार को की गई है। वकील आजद अहमद की हत्या का मुख्य आरोपी सिराज इस समय फरार चल रहा है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सिराज अहमद की 4 करोड़ 66 लाख 11 हजार 300 की कुल चल अचल संपत्ति कुर्क की गई है।

उल्लेखनीय है कि थाना तवाली देहात भुलकी बाईपास पर अगस्त 2023 में भुलकी गांव में शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील आजाद अहमद की हत्या कर दी थी। इस दौरान वकील आजाद अहमद का भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इस मामले में आजाद अहमद के पिता सलीम अहमद गैंगस्टर सिराज अहमद को नामजद किया था। इस मामले में पुलिस ने सिराज सहित कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया था, जिनमें सात को पुलिस ने काबू कर जेल भेजा था, जबिक मुख्य आरोपित सिराज अहमद अभी तक फरार है।
उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर सिराज पर विभिन्न मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत 21 मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह की पहल पर यह कार्रवाई की गई।

यह संपत्ति जब्त की गई है

गैंगस्टर सिराज अहमद की जब्त की गई संपत्ति में छह वाहन शामिल हैं। इनमें एक फॉर्च्यूनर, दो स्कॉर्पियो, एक महिंद्रा ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल है। इसके अलावा एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त की गई है। साथ ही एक भू-संपत्ति भी जब्त की गई है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like