सार
- कुत्ता यदि काट ले तो घाव पर मिर्ची या हल्दी पाउडर का इस्तेमाल न करें
- घाव को गंदे हाथ व गंदे कपड़े से न पोछें, लापरवाही जानलेवा हो सकती है
- डा. के पास पहुंच कर तुरंत एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगवाएं, यह सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध है
- कुत्ता, बिल्ली, बंदर या अन्य जानवरों का लार आंख, मुंह या खुले जख्म के संपर्क में आए तो वायरस फैल सकता है
- रैबिज सिर्फ काटने से ही नहीं, नाखून या लार के जरिए भी फैल सकता है
रजनीश कुमार मिश्र, गाजीपुर
कुत्तों के काटने के वजह से फैलने वाले जहर को रोकने के लिए भारत सरकार व राज्य की सरकारें अपने-अपने स्तर से जिला चिकित्सालय से लेकर ग्रामीण अस्पतालों पर एक विशेष अभियान के तहत एंटी-रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध करा रखी है, ताकि बन्दरों व कुत्ते के काटने के उपरांत फैलने वाले जहर को रोका जा सके लेकिन, लापरवाही और अज्ञानता के कारण कुत्तों के काटने के वजह से प्रति वर्ष हजारों लोगों की मौत हो जाती है। पूरे भारत में कुत्तों के काटने से होने वाली मौतों की बात करें तो ये आंकड़ा 20 हजार से 25 हजार तक की है ।
इस संबंध में बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डा. सुशील मौर्या ने रैबीज से होने वाली मौतों के हर एक बिन्दु पर बारीकी से जानकारी दी । वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. क्षितिज सिंह ने बताया की बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हर रोज करीब 100 अधिक मरीज एंटी-रैबीज का इंजेक्शन लगवाने आते हैं । एंटी- रैबीज का इंजेक्शन के लिए आये मरीजों को बताया जाता है की डाक्टर के सलाह के अनुसार ही इंजेक्शन लगवाने के लिए आप लोग आये।
कुत्तों के काटने के तीन कैटेगरी होते हैं
डा. सुशील मौर्या ने बताया की कुत्तों के काटने के भी तीन कैटेगरी होते हैं । जिसमें पहला कैटेगरी पैर में होता है । पैर में अगर कुत्ते ने काट दिया जिसके उपरांत ब्लड नहीं आया तो ज्यादा घबराने वाली बात नहीं आप चौबीस घंटे के अंदर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर एंटी-रैबीज का इंजेक्शन ले सकते हैं । उन्होंने ने बताया की अगर कुत्ते के काटने के वजह से ब्लड कुत्ते के संपर्क में आ गया । जो इसका दूसरा चरण है, तब पीड़ित व्यक्ति को काटे हुए जगह पर साबुन और साफ पानी से करीब 15 मिनट तक धोये उसके बात तत्काल अस्पताल पहुंच कर एंटी-रैबीज का इंजेक्शन लगवाएं।
खतरनाक होता है कुत्ते द्वारा गले के पास काटना
उन्होंने बताया की कुत्ते के काटने का तीसरा व सबसे ख़तरनाक चरण में है की कुत्तों या बन्दरो के द्वारा गले के आसपास कहीं भी काट लिया हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचे इलाज शुरू करायें क्यों गले के पास काटने के वजह से उनके द्वारा निकला हुआ जहर तुरंत आप के ब्लड के साथ घुल जाता है जो पुरे शरीर में जहर फैलने लगता है ।
एंटी-रैबीज लगने के बाद भी क्यों होती है मौतें
रैबीज लगने से होने वाली मौतों के बारे में जब प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. क्षितिज सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की अगर किसी व्यक्ति को कुत्ता या बन्दर काटता है तो उसके शरीर में इन जानवरों के द्वारा छोड़ा गया जहर मुनष्य के शरीर के अंदर ब्लड में जाकर प्रवाहित हो जाता है । अगर पीड़ित व्यक्ति चौबीस घंटे के अंदर अस्पताल आकर रैबीज का इंजेक्शन एक बार लगवाकर छोड़ देता है । या इन जानवरों के काटने के एक या दो सप्ताह बाद लगवाता है तो उसका फायदा नहीं हो पाता है । जो धीरे-धीरे पीड़ित व्यक्ति उस स्टेज़ पहुंचने लगता है जहां से बचना नामुमकिन हो जाता है।
देशभर में बीस हजार से पच्चीस हजार होती है मौत
एक आकड़े के मुताबिक देशभर में बन्दरों व कुत्तों के काटने के वजह से करीब 20 से 25 हजार हर साल मौतें होती है । विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बीस से पच्चीस हजार मौतें होती है जो दुनिया भर में रैबीज से होने वाली मौतों में 35 से 36 प्रतिशत है ।
चौंकाने वाले हैं सरकारी आंकड़े
सरकारी आंकड़े NCDC के द्वारा लोकसभा में दिये गये आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में कुत्तों के काटने का मामला 37,17,336 दर्ज किया गया था । जिसमें बताया गया था की इसमें 54 संदिग्ध रैबीज से होने वाली मौतें दर्ज की गई थी ।
कुत्तों के काटने पर क्या करें
डा. क्षितिज सिंह व डा. सुशील मौर्या ने संयुक्त रूप से बताया की जब कुत्ता काटता है तो उस स्थान को साफ पानी और साबुन से दस से पंद्रह मिनट तक साफ करें । उन्होंने बताया की घाव पर मिर्ची या हल्दी पाउडर का इस्तेमाल ना करें तुरंत डाक्टर के पास पहुंच कर एंटी रैबीज इंजेक्शन ले ।
कुत्ता यदि काट ले तो क्या करें
• घाव धोएं: कुत्ता काटने के तुरंत बाद घाव को नल के बहते पानी और साबुन से कम से कम 10 से 15 मिनट तक अच्छी तरह धोएं। इससे काफी हद तक वायरस का खतरा कम हो जाता है।
• एंटीसेप्टिक लगाएं: साफ करने के बाद पोविडोन आयोडीन (Povidone-iodine) या कोई एंटीसेप्टिक लगा लें।
• घरेलू नुस्खे न अपनाएं: घाव पर मिर्च, तेल, हल्दी या मिट्टी जैसी चीजें बिल्कुल न लगाएं।
जितनी जल्दी हो एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाएं
• इसे जितनी जल्दी हो सके (संभव हो तो 24 से 72 घंटे के भीतर) शुरू कर देना चाहिए।
• वर्तमान प्रोटोकॉल के अनुसार इसके 3 से 5 इंजेक्शन लगते हैं।
• आमतौर पर दिन 0 (जिस दिन पहला इंजेक्शन लगा), दिन 3, दिन 7, और जरूरत पड़ने पर आगे के डोज डॉक्टर की सलाह से दिए जाते हैं। सरकारी अस्पतालों में यह वैक्सीन मुफ्त मिलती है।
एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन (RIG)
• अगर घाव गहरा हो, या मुंह, चेहरे, गर्दन या उंगलियों पर काटा गया हो (Category III), तो वैक्सीन के साथ-साथ इम्युनोग्लोबुलिन का इंजेक्शन भी तुरंत लगाया जाता है। यह शरीर को तुरंत रेडीमेड एंटीबॉडी देता है।
टिटनेस का इंजेक्शन
• यदि पिछले 5 साल में टिटनेस का टीका नहीं लगा है, तो डाक्टर टिटनेस का बूस्टर शाट भी लगाते हैं