Ghazipur News: नोहरा थाना प्रभारी ने बुजुर्ग को मारा थप्पड़

Ghazipur News: Nohra police station in-charge slapped an elderly man

सार
गाजीपुर जिले के नोनहारा थाना प्रभारी पर गांव रानीपुर निवासी 75 वर्षी बुजुर्ग ने लगाया थप्पड़ मारने का आरोप
थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह और कांस्टेबल प्रकाश यादव में आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा- कोई बदसलूकी नहीं हुई, भूमि विवाद का है मामला

रजनीश कुमार मिश्र ( Ghazipur News): गाजीपुर जिले के गांव रानीपुर निवासी एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने नोहरा के थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह पर थप्पड़ मारने और बदसलूकी का आरोप लगाया है।
बुजुर्ग अम्बिका यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि नोनहरा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व कांस्टेबल प्रकाश यादव ने उनके साथ 24 दिसंबर को थाने में मारपीट और बदसलूकी की है। हांलाकि नोनहरा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और कांस्टेबल प्रकाश यादव ने इन आरोपों को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया है । उन्होंने कहा कि बुजुर्ग अम्बिका यादव के साथ थाने में कोई बदतमीजी नहीं की गई है और ना ही उनके साथ कोई मारपीट की गई है।

यह है पूरा मामला

नोनहरा थाने क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी अम्बिका यादव ने बताया की सन् 1985 में अपने व अपने भाई के नाम गांव में ही एक जमीन का बयनामा कराया था । उन्होंने बताया की जिस जमीन का बयनामा कराया था वो जमीन बालेश्वर सिंह पुत्र बालगोविंद सिंह की थी । अम्बिका यादव ने बताया की इसी जमीन पर बालेश्वर के पुत्रों ने चकबंदी में जाकर फर्जी मुकदमा करा दिया । इसी मुकदमे की सुनवाई चल रही थी । इसी मामले में पांच जनवरी को अगली तारीख भी है । 24 दिसंबर को बालेश्वर के पुत्रों ने एक साजिश के तहत नोनहरा थाने में एक तहरीर दी जिसके आधार पर नोनहरा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने मुझे थाने बुलाया उनके बुलाने के बाद मैं अपने भाई व बेटे के साथ थाने पहुंचा व जमीन के कागजात उन्हें दिखाया जैसे ही कागजात दिखाया थानाध्यक्ष हम पर भड़क गए ।

अम्बिका यादव ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा की इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि ज्यादा नेता बनते हो सारी नेता गीरी निकाल देंगे । ये कहते हुए उन्होंने मुझे (अम्बिका यादव को) दो तीन थप्पड़ जड़ दिया । इसके उपरांत वहां मौजूद कांस्टेबल प्रकाश यादव ने भी लाठी से हमें मारना शुरू कर दिया । उन्होंने कहा कि यह सब वहां मौजूद सारे फरियादियों ने भी देखा है।

पुलिस अधिक्षक को दी है शिकायत

इस संबंध में रानीपुर गांव निवासी अम्बिका यादव ने बतया की इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को पत्र द्वारा दिया हूं । अगर पुलिस अधीक्षक महोदय के यहां से न्याय नहीं मिला तो आगे तक मै जाउंगा ।

मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं

इस संबंध में एसएसपी ग्रामीण बलवंत कुमार ने कहा की ऐसी कोई घटना मेरे संज्ञान में नहीं है । अगर ऐसी घटना घटी है तो ये शर्मनाक घटना है । जानकारी होते ही मै स्वयं इस घटना की जांच कराउंगा । घटना सही होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी ।

थानाध्यक्ष ने कहा, आरोप बेबुनियाद

इस संबंध में जब नोनहरा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा की ये अम्बिका यादव सेना से रिटायर्ड हैं। ये एक जमीन काफी दिनों से कब्जा किए हुए थे । जिसे एसडीएम साहब के आदेश के बाद राजस्व विभाग की टीम व पुलिस टीम ने जाकर पथलगड़ी करा दी व दूसरे पक्ष के लोगों को जो जमीन मिली थी उसपर उन लोगों ने तारबंदी कर सरसों बो दिया । इसके बाद अम्बिका यादव ने जाकर उनकी जमीन को जोत दिया । इसी मामले में तहरीर के आधार पर उनका धारा 151 में चलान कर दिया । इनके साथ कोई भी बत्तमीजी नहीं की गई है । ये अन्य लोगों के कहने पर हमारे पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं ।

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक