Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

  • छह घंटे के कठिन आपरेशन के बाद जिला प्रशाासन ने सभी को सुरक्षित निकाला
  • डूहियां सररैया गांव के पास गंगा में बने टापू पर चरवाहे गए थे भेड़ें चराने

Ghazipur: जिले के डूहिया सरैया गांव के पास गंगा नदी में बने टापू भेंड़ चराने गए 12 चरवाहे और उनकी 2000 से अधिक भेड़ें बाढ़ में फंस गई। इसकी सूचना तत्काल थानना सुहवल की पुलिस को दी गई। यह सूचना जिला मुख्यालय पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया।

हलांकि यह जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन को अंधेरा होने के बाद मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशाासन ने आननफानन में बैठक की । इस दौरान नाइट विजन ड्रोन की मदद ली गई। जिसके बाद गंगा के बढ़ते जलस्तर में टापू पर फंसे लोगों और भेड़ों की लोकेशन ट्रेश कर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इसके बाद करीब छह घंटे तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद सभी 12 चरवाहों और उनकी भेड़ों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। यह जानकारी एसएसपी डॉ. ईरज राजा ने दी। उन्होंने कहा कि जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था और रात होने के कारण मौके की सही स्थिति का पता लगाना और उन्हें बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नाविकों की सराहना की।

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक