Ghazipur News: बस छुटने से परेशान युवक नग्न अवस्था में जाने लगा घर कहां जेनयू से पढ़ा हूं पागल नहीं

Ghazipur News: रजनीश कुमार मिश्र ( गाजीपुर) रविवार को वाराणसी से गाजीपुर के डीएवी कालेज समीक्षा अधिकारी की परीक्षा देने जा रहे युवक से सैदपुर में बस छुटने के वजह से नग्न अवस्था में अपने घर जाने लगा । नग्न अवस्था में युवक को देख कर लोग युवक को समझाने बुझाने में लग गये । सूचना के मुताबिक सैदपुर थाने क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सूरज जो वर्तमान में वाराणसी में रहता है ।

सूरज यादव पुत्र कमलेश यादव रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी की पेपर देने वाराणसी से बस द्वारा पेपर देने गाजीपुर के डीएवी कालेज जा रहा था । तभी सैदपुर बस.स्टेंड पर बस रूकी युवक सूरज ने बताया की उस समय मुझे शौच लगी थी । तब मै कंडक्टर से बता कर शौचालय चला गया । उसने बताया की जब मै बाहर आ कर देखा तो बस जा चूंकि थी । उसने बताया की बस में मेरा बैग भी था जिसमें प्रवेश पत्र के साथ सारे कागजात थे । सूरज ने कहां की मैने वहां मौजूद कुछ लोगों से मदद भी मांगी लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की ।

बस छूटने से खोया आपा

सूरज यादव ने कहां की जब मुझे लगा की अब परीक्षा नहीं दे पाउंगा । तो अपना आपा खो दिया । इस दौरान सूरज ने ब्लेड से अपने को घायल करते हुए नग्न अवस्था में ही सड़क के माध्यम से अपने घर जाते हुए । समाज को आईना भी दिखा दिया ।

समझाने मे लगे रहे लोग

सूरज यादव जब नग्न धड़ग होकर जाने लगा तो लोग उसे समझाते हुए कपड़ा पहनने को कहने लगे साथ ही लोग उसे गमछा भी देने लगे लेकिन उसने एक ना सुनी । इस दौरान चौकी प्रभारी समेत सारे पुलिसकर्मि समझाते रहे लेकिन उसने एक ना सुनी । वहां मौजूद कुछ लोग उसे पागल कहते रहे । लेकिन युवक ने सबको जबाब देते हुए कहा की मै जेनयू विश्वविद्यालय से पढ़ा छात्र हूं पागल नहीं हूं।

Related posts

अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो मंजिला मकान मलवे में तबदील

कुत्ते के काटने से डाक्टर की मौत, एंटी रेबिज इंजेक्शन भी नहीं आया काम

मार्निंग वाक पर निकले क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या