Home उत्तर प्रदेश कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड पर कितना मिलेगा ब्याज, जानिए नई दरें

कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड पर कितना मिलेगा ब्याज, जानिए नई दरें

by Jharokha
0 comment
How much interest will employees get on provident fund, know the new rates

EPFO Interest Rate: अगर आप नौकरी पेशा और वेतनभोगी कर्मचारी है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि रिटायरमेंट बाडी ईपीएफओ (EPFO) ने कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 फीसदी ब्याज दर बरकरार रखी है। इससे पहले ईपीएफओ ने फरवरी 2024 में ब्याज दरों को बढ़ाकर 8.25 फीसदी किया था, इससे पहले ब्याज दर 8.15 फीसदी था।

जानकारी के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज दर 8.25% तय की है। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया है।

बता दें कि मार्च 2022 में ईपीएफओ ने अपने सात करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज को 2020-21 के 8.5% से घटाकर 8.1% कर दिया था। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईपीएफओ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने शुक्रवार को अपनी बैठक में 2024-25 के लिए ईपीएफ पर 8.25% ब्याज दर देने का फैसला किया है।

इससे पहले 2020-21 के लिए ईपीएफ पर 8.1% ब्याज दर 1977-78 के बाद सबसे कम थी, जब ईपीएफ ब्याज दर 8% थी। मार्च 2020 में, ईपीएफओ ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को घटाकर सात साल के निचले स्तर 8.5% कर दिया था, जबकि 2018-19 के लिए 8.65% ब्याज दर प्रदान की गई थी।

You may also like