380 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ अन्तर्राज्यीय तस्करों की गिरफ्तारी

गाजीपुर के जंगीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़कर तस्करी पर अंकुश लगाया। यह गिरफ्तारी पुर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अरशदपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के पास से 507 बोतलें (प्रत्येक 750ml व्हिस्की), दो चार पहिया वाहन, चार फर्जी नेम प्लेट, और एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। सभी अभियुक्त हरियाणा के निवासी हैं।

380 लीटर अंग्रेजी शराब की कीमत और अभियुक्तों की जानकारी

तेजतर्रार थाना प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये है। पुछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब तस्करी कर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर होते हुए बिहार में ऊंची कीमत पर बेचते थे।

पकड़े गए अभियुक्तों में शनि (पुत्र भूपेंद्र), सागर (पुत्र हवा सिंह), विकास उर्फ विक्की (पुत्र हवा सिंह), और मोहित (पुत्र मनोज कुमार) शामिल हैं। सभी आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी, कांस्टेबल आफताब खां, अभिनव कुमार, गुलाब सिंह, सुनील कुमार, कन्हैया, संजीव कुमार, और सौरभ यादव शामिल रहे।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन