Home उत्तर प्रदेश आशा कार्यकर्ती उषा देवी को हत्या की साज़िश करने के आरोप में करीमुद्दीनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आशा कार्यकर्ती उषा देवी को हत्या की साज़िश करने के आरोप में करीमुद्दीनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाएं जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस को एक कामयाबी मिली है । करीमुद्दीनपुर पुलिस ने डेहमा गांव दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बताया की आरोपी महिला करीमुद्दीनपुर थाने क्षेत्र के ही डेहमा गांव की रहने वाली उषा देवी है ।

उषा देवी के उपर हत्या का साज़िश रचने का आरोप है । पुलिस ने बताया की उषा देवी के उपर मुकदमा दर्ज था । तब से उषा देवी फरार चल रही थी । करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना मिली की हत्या की साज़िश रचने वाली उषा देवी अपने घर पर मौजूद हैं । सूचना मिलते ही टीम ने उषा देवी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया । बता दें की उषा देवी बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आशा कार्यकर्ती के पद पर बरसों से कार्य कर रही थी ।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like