बठिंडा। केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तानी नारे लिख दिए और बैनर भी लगाया। हलांकि पुलिस ने नारे मिटा दिया और बैनर को हटा दिया है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक समागम में शामिल होने आ रही हैं। इससे पहले खालिस्तानी नारे खिलना पुलिस सुरक्षा की बहुत बड़ी चूक मानी जा रही है। हालांकि एसएसपी ने कहा कि कुछ नहीं हुआ है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हलांकि किसी भी पुलिस अधिकारी ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।
बताया जा रहा है कि विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्टर कर दावा किया कि उसके साथियों ने केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर पोस्टर लगाकर नारे लिखें हैं। इस संबंध में एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हु़आ है।
बठिंडा में केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, बैनर भी लगाया
Khalistani slogans written on the wall of Central University in Bathinda, banner also put up