खुशी तिवारी बन शाहीबा बानों की फर्जी शादी, फिर नींद की गोली खिला कर दी इंद्र कुमार तिवारी की हत्या

Khushi Tiwari became Shahiba Bano's fake marriage, then Inder Kumar Tiwari was murdered by giving him sleeping pills.

Kushinagar Crime News: UP के कुशीनगर जनपद से एक हैरान और दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहा शाहीबा बानो नाम की एक युवती ने खुशी तिवारी बन कर मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी 45 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी नाम के एक युवक से पहले नकली शादी की, फिर सुहागरात पर अपने प्रेमी संग मिल कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले से पर्दा हटाया है जिले की पुलिस ने।
दर असल गत दिवस छह जून को पडरौना के सुकौली के मझना नाले के पास झाड़ियों में पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। उसके शरीर पर चाकू से वार के कई निशान थे। पुलिस ने जब कड़ी से कड़ी जोड़ कर जांच आगे बढ़ाई तो वह हैरान रह गई। जांच में पाया गया कि इस हत्या कांड में एक महिला सहित तीन लोग शामिल थे। पुलिस आरोपियों शाहीबा बानो उफ खुशी तिवारी, उसका प्रेमी कौशल कुमार गौंड और समसुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मृतक की पहचान इंद्र कुमार तिवारी निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

यह है पूरा मामला

एसपी संतोष कुमार मिश्र के अनुसार शाहिबा बानों उफ खुशी तिवारी सहित तीनों आरोपितयों कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखी। यह वीडियो कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के कार्यक्रम की थी। इसमें जबलपुर के रहने वाले एक युवक ने बाबा से पूछा की हमारे पास 18 एकड़ जमीन होने के बाद भी उसकी शादी क्यों नहीं हो रही है। इस युवक का नाम था इंद्र कुमार तिवारी। यह वीडियो देख आरोपियों 18 एकड़ जमीन के लालच में खौफनाक साजिश रची।

साजिश के अनुसार शाहीबा बानो का प्रेमी कौशल कुमार चंदन तिवारी बन कर जबलपुर में इंद्र कुमार तिवारी से मिला और साहीबा उर्फ खुशी तिवारी को अपनी बहन बता रिश्ते की बात की । बात पक्की होने के कौशल ने इंद्र कुमार को गोरखपुर बुलाया और कुशीनगर के एक होट में उसकी साहीबा से फर्जी शादी करवा दी। इसके बाद सुहागरात को साजिश के तहत चावल पनील में नींद की गोलिया मिला कर इंद्र कुमार खिला दिया। इसके कुछ देर बाद इंद्र कुमार बेहोश हो गया। उसके बेहोशी की ही हालत में साहीबा, कौशल और उसका साथ समसुद्दीन उसे पडरौरान के सुकौली नाले के पास ले गए और उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर जेल भेज दिया है।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान