Ludhiana News : पति से चल रही थी अनबन, शादी का झांसा दे एनआरआई महिला से दुष्कर्म

प्रतिकात्मक फोटो

Ludhiana : पति से अनबन के बाद एक एनआरआई महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपित व्यक्ति नगर निगम से रिटायर्ड है और महिला को शादी का झांसा दे कर पिछले पांच साल से दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी शादी से मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकिंयां देने लगा। फिलहाल महिला की शिकायत पर संबंधित थाने की पुलिस ने शिमलापुरी निवासी जसमेल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में एनआरआई महिला ने बताया कि उसका अपने पति से साथ विवाद चल रहा है। इस बीच उसके परिवार की पुरानी जान-पहचान के जसमेल सिंह ने उसे शादी का झांसा दे कर पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दरमयान आरोपी जसमेल ने उससे लाखों रुपये भी लिए लेकिन अब वह शादी से मुकर गया है। महिला की शिकायत पर करीब डेढ़ माह की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान