पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा हादसा, कैंटर व पिकअप की टक्कर में 8 से अधिक लोगों की मौत

Major accident in Firozpur, Punjab, more than 8 people died in the collision between canter and pickup.

फिरोजपुर । शुक्रवार को सुबह पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है यह हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 7:45 बजे फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे के गोलूका मौड़ के पास पिकअप गाड़ी और कैंटर के बीच हुई सीधी टक्कर के कारण हुआ। हादसे के बाद लोगों के शव जहांतहां बिखरे हुए थे। मंजर इतना भयावह था कि उसका उल्लेख नहीं किया जा सकता।

बताया जा रहा है कि करीब 15 वेटर फिरोजपुर से पिकअप में सवार होकर जलालाबाद किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तो सडक़ किनारे खड़े खराब कैंटर से पिकअप की टक्कर हो गई। इससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल मे दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। घटना का पता चलते ही सडक़ सुरक्षा फोर्स के अलावा आसपास के ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को आसपास के अस्पतालो में भर्ती करवाया गया। वाहनो की टक्कर में आवाज इतनी भीषण थी कि आसपास के लोगा अपने घरो से बाहर आ गए।

डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि अभी तक मरने वालों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को फिरोजपुर, फरीदकोट, जलालाबाद और गुरूहरसहाय के अस्तालों मे दाखिल करवाया गया है। हादसा धुंध की वजह से हुआ या फिर किसी अन्य कारण से, इसका पता लगाया जा रहा है।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान