मिल्कीपुर उपचुनाव: अखिलेश का वादा – हमारी सरकार बनी तो अयोध्या को बनाऊंगा वर्ल्ड क्लास सिटी

Milkipur by-election: Akhilesh's promise - If our government is formed, I will make Ayodhya a world class city.

अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रचार का आज सोवार को अंतिम दिन है। चुनाव प्रचार जोरों पर है। सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने का वादा किया।
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में विकास के नाम पर लोगों से जमीनें छीनी है। जिनकी जमीनें छीने हैं उन्हें मुआवजा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में जब सपा की सरकार बनेगी तो हम अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे बड़ी भूमाफिया भाजपा है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्य नाथ अयोध्या में खरीदी गई जमीनों की सूची जारी कर दें तो पता चल जाएगा कि सबसे बड़ा भूमाफिया कौन है?

भाजपा पर लोगों का डराने धमकने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ किसी के नहीं हैं। यह बात भाजपा वाले भी अच्छी तरह से जानते हैं। अखिलेश ने कहा कि जिन अफरसों को अयोध्या में तैनात किया गया है उनमें पीडीए के लोग नहीं हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव में महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर योगी सरकार आदित्य नाथ की सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि योगी गूगल पर सर्च करना नहीं जानते हैं। अगर जानते हों तो गूगल पर महाकुंभ टाइप करें पता चल जाएगा कि कितनी जगह भगदड़ मची है।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला