करवाचौथ की खरीदारी करने गई 3 बच्चों की मां फरार, राह देखता रह गया पति

कांगड़ा। करवा चौथ की खरीदारी करने गई एक महिला अपने पति की जमापूंजी लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला तीन बच्चों की मां है। जिनकी उम्र क्रमश: दस साल, आठ साल और तीन साल है। बताया जा रहा है कि महिला घर से 1.35 लाख रुपये और करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने भी ले गई है। महिला की पहचान तृप्ता देवी पत्नी शमशेर सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना शाहपुर की पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना शाहपुर पुलिस को दी शिकायत में शमशेर सिंह निवासी गांव मंझग्रा ने बताया कि उसकी 34 वर्षीय पत्नी तृप्ता देवी घर से करवाचौथ के सामानों की खरीदारी करने की बात कह कर शाहपुर बाजार गई थी। लेकिन वह देर शाम तक नहीं लौटी। इसके बाद उसने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई पता नहीं चला। शमशेर सिंह ने कहा कि उसे शक है कि उसकी पत्नी किसी के साथ फरार हो गई है। शमशेर में बताया कि जब उसने घर की तलाशी ली तो करीब 1.35 लाख रुपये और करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने भी ले गई है।

इस संबंध में थाना शाहपुर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि शमशेर सिंह के बयानों के आधार पर गुमशुदगी की रपट दर्ज कर उसी पत्नी तृप्ता देवी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान