Home उत्तर प्रदेश बलिया में मुर्गे का कत्ल, मामला खून खराबा तक पहुंचा

बलिया में मुर्गे का कत्ल, मामला खून खराबा तक पहुंचा

by Jharokha
0 comment
Murder of a chicken in Ballia, the matter reached to bloodshed

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक देशी मुर्गे का कत्ल हो गया। मुर्गे के कत्ल की खबर मिलते ही दो पक्षों में बवाल मच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। यहां तक की मामला खून खराबा तक पहुंच गया।

मुर्गे को लेकर हुई मारपीट की यह घटना बलिया जिले के थाना पकड़ी क्षेत्र के गांव गढ़मलपुर है। इस समय यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जो सुन रहा है वह इस खबर पर खूब चटखारे ले रहा है। इस संबंध में मुर्गे के मालिकों ने अपने गांव के ही एक परिवार पर मुर्गे का कत्ल करने का आरोप लगाते हुए थाना पकड़ी में शिकायत दर्ज करवाई है। बहरहाल पुलिस ममले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि गांव गढ़मलपुर की रहने वाली आरती देवी और उनके पड़ोसी सूरज राम के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर और मारपीट तक हो गई। आरती देवी ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी सूरज राम और शीला देवी उसके देशी मुर्गे को ईट- पत्थर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था, जिसकी कुछ समय बाद मौत होई।

इस संबंध में थाना पकड़ी के प्रभारी लालमणि सरोज ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में आरती देवी पत्नी पंचमी राम ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर उनके पड़ोसी सूरज राम और शीला देवी पत्नी महाबली राम ने उनके देशी मुर्गे को ईंट पत्थर मार गर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मुर्गे को पत्थर क्यों मारा, पूछने पर आरोपी गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस बीच घायल मुर्गे ने दम तोड़ दिया।
पुलिस कर रही है मामले की

इस संबंध में पकड़ी थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि इन दोनों पक्षों में जमीनी को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस बीच एक मुर्गे का कत्ल हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may also like