नकल माफिया के उपर चला, प्रशासन का डंडा

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। शुक्रवार को गाजीपुर जनपद के नकल माफिया पारसनाथ कुशवाहा के उपर जिला प्रशासन का डंडा चला ।जिला प्रशासन द्वारा नकल माफिया पारसनाथ के करीब 12 करोड़ की संपत्ति कुर्क कि गई। वहीं पुलिस कप्तान डाक्टर ओमप्रकाश सिंह ने बताया की जनपद के नकल माफिया पारसनाथ कुशवाहा की कुल साढ़े 12 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। कुर्क कि गई संपत्ति जिसमे दो स्कूल के अलावा कुछ गाड़ियां भी है। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया की कुशवाहा के उपर गैंगेस्टर एक्ट 14(1) तहत कार्यवाई करते हुए लगभग संपत्ति कुर्क की गई है।इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ राजस्व अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहें।

Related posts

अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो मंजिला मकान मलवे में तबदील

कुत्ते के काटने से डाक्टर की मौत, एंटी रेबिज इंजेक्शन भी नहीं आया काम

मार्निंग वाक पर निकले क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या