जींस पहनकर ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन, मचा बवाल

प्र्रतिकात्मक फोटो

आगरा । जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला समाने आया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन जींस और टॉप पहन कर ससुरल पहुंच गई। नई दुल्हन के इस रूप में देश कर उसके ससुराल में बवाल मच गया।

जींस और टाप में दुल्हन को देख कर गांव वाले तो दंग रह ही गई, जबकि घर में कलेश मच गया। आखिरकार सास ने बहू को सझा कि यह जींस और टाप ठीक नहीं है। बताया जा रहा है दुल्हन का पति जब शाम को काम से लौटा तो गांव के लोगों ने उसकी पत्नी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। इससे गुस्साए पति ने पत्नी से मारपीट भी की। हलांकि दो माह से मायके में रह रही पत्नी जब यह मामला थाने में कांउसलर के पास लेकर पहुंची काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया और समझाया की ससुराल में जींस और टाप पहना ठीक नहीं है, वहीं पति से भी मारपीट न करने का वादा लेकर दोनों पक्षों में समझौता करवा कर दुल्हन को उसके ससुराल भेज दिया।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन