अब गुड्डू मुस्लिम की बारी, घर की होगी कुर्की

Now it's Guddu Muslim's turn, his house will be confiscated

माफिया अतीक अहमद के बाद अब 10 माह से फरार चल रहे बमबाज गुड्डू मुस्लिम की बारी है। प्रयागराज के चक निरातुल क्षेत्र में स्थित गुड्डू मुस्लिम के घर की कुर्की के निर्देश दिए गए है। गुड्डू मुस्लिम का यह घर उसकी पत्नी के नाम पर है। उल्लेखनीय है कि उमेशपाल हत्या कांड के बाद से गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहा है और उसपर प्रयागराज पुलिस ने पांच लाख रुपये की इनाम घोषित कर रखा है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जॉनल अधिकारी अजय कुमार ने घर की सील तोड़ कर उसमें घुसने का आदेश दिया था। आदेश के बाद धूमनगंज थाने की पुलिस मंगलवार को ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया है। बतादें कि जिस मकान की कुर्की होनी है वह मकान गुड्डू की पत्नी चांद बीवी के नाम पर है।

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक