महाशिवरात्रि पर गायत्री ज्ञान मंदिर में होगी चार प्रहर की पूजा

On Mahashivratri, four hours of worship will be held in Gayatri Gyan Temple.

अमृतसर : महाशिवरात्री पर आठ मार्च को गायत्री ज्ञान मंदिर में चार प्रहर की पूजा की जाएगी। इस दौरान काल सर्प निवारण की भी पूजा की जाएगी। यह जानकारी राज एवेन्यू घन्नूपुर काले रोड, छेहरटा स्थित मंदिर कमेटी के मुख्य ट्स्टी डा: बीएन दास के अध्यक्ष में हुई मंगलवार को हुई बैठक के दौरान पं: राजकुमार शर्मा ने दी।

बताया कि महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए मंदिर को सजाने संवाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई है। पं: राजकुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना का काम सुबह से ही शुरू हो जाएगा। मंदिर में सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक हवन-यज्ञ होगा। इसके बाद भजन-कीर्तन और शिव स्तुति का पाठ किया जाएगा। इसके बाद रात को चार प्रहर की पूजा और काल सर्प दोष निवारण की पूजा होगी। इसके बाद नौ मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद खीर का लंगर लगाया जाएगा जो हरि इच्छा तक जारी रहेगी। इस मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्य अनिल कुमार, शिव कुमार, श्यामलाल , राजकिशोर, विपिन शर्मा, राजीव सूद, राधा देवी, माया मिश्रा, नरेश कुमारी, विपिन शर्मा, सिद्धार्थ मिश्र आदि मौजूद रहे।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

सभी मंदिरों के प्रबंधक अपने कर्मचारियों को शि​क्षा, चिकित्सा, आवास सुविधाएं दें