Pakistan: पाकिस्तान में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर फिदायीन हमला, तीन जवानों की मौत कई जख्मी; हाई अलर्ट

Pakistan: Fidayeen attack on paramilitary force headquarters in Pakistan, three soldiers killed and many injured; high alert

पाकिस्तान में फिदायीन हमला हुआ है। यह हमला पाकिस्तान के पेशावर में अर्धसैनिकबल के मुख्यालय पर सोमवार को सुबह आठ बजे की करीब हुआ है। इस हमले में तीन जवानों की मौत और कई लोगों के खायल होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संघीय पुलिस दल (कॉन्स्टेबुलरी) के मुख्यालय के पास एक के बाद एक कई धमाकों की आजवाज सुनी गई। बताया जा रहा है सुरक्षा बलों ने आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया है। आसपास के इलाके को खाली करवा दिया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक सुबह लगभग आठ बजे सद्दार-कोहत सड़क पर यह हमला हुआ। बताया जा रहा है पाकिस्तान के अधसैनिक बल का मुख्यालय भीड़भाड़ वाले इलाके में है। बताया जा रहा है कि एक आत्मघाती ने अर्धसैनिक बल के मुख्यालय के द्वार पर ही खुद को बम से उड़ा लिया। इस दौरान जवानों ने एक अन्य फिदायीन को मार गिया।
जानकारी के मुताबिक पेशावर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पेशावर सके सरकारी अस्पतला लेडी रीडिंग में आपातकाल घोषित कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छह घायलों को अस्पताल लाया गया है, जिनकी हालत स्थिर है।

Related posts

पप्पू यादव की प्रेस कांफ्रेंस में धक्कामुक्की और मारपीट, जमकर हुआ हंगामा

Pak सेना ने किसको कहा ‘काफिर’, पढ़ें पूरी खबर

सभी मंदिरों के प्रबंधक अपने कर्मचारियों को शि​क्षा, चिकित्सा, आवास सुविधाएं दें