Pandit Chhannulal Mishra Death News: पद्मविभूषण प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का मिरजापुर में निधन

Pandit Chhannulal Mishra Death News: Padma Vibhushan famous classical singer Pandit Chhannulal Mishra passes away in Mirzapur.

Chhannulal Mishra Death News: होली खेले मसाने में… गाने वाले पद्मविभूषण प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नू मिश्र का वीरवार को मिरजापुर में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। पं. छन्नूलाल मिश्र पिछले कुछ समय से किडनी की जटिल बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।

पं. छन्नूलाल मिश्र भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में ठुमरी गायकी के लिए प्रसिद्ध थे। उनकी गाई कजरी, चैती और होली लोकप्रीय रही हैं। पं. छन्नूलाल मिश्र के निधन से संगीत जगत को अपूर्णिय क्षति हुई है। पं. छन्नूलाल मिश्र के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। पं. छन्नूलाल मिश्र वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव भी रहे। पद्म विभूषण से सम्मानित पं. छन्नूलाल मिश्र इस समय अपनी बेटी के घर मिरजा पुर में रह रहे थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

आजमगढ़ के हरिपुर गांव में हुआ था जन्म

दिग्गज भारतीस शास्त्रीय संगीत के रुरोधा पं. छन्नूलाल मिश्र का जन्म तीन अगस्त 1936 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के हरिहरपुर गांव में हुआ था। छन्नूलाल मिश्र के पिता पं. बद्री प्रसार मिश्र प्रसिद्ध तबला बादक थे। छन्नूलाल मिश्र अपने पिता से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद किराना घराने के उस्ताद अब्दुल गनी खान से खयाल गायकी सीखी।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान