फेफना थाने के पास सहारा समय के पत्रकार को दौड़ा कर मारी गोली

रजनीश, बलिया: उत्‍तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जिले के फेफना थाने से कुछ ही दूरी पर एक टीवी चैनल के पत्रकार को बदमाशों ने दौड़ा कर गोली मारदी। जिससे पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का आलम है। यह वारदात सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रतन सिंह के रूप में हुई है। और वह फेफना के ही रहने वाले थे। 42 वर्षीय रतन सिंह टीवी चैनल सहारा समय के लिए रिपोर्टिंग करते थे।

दो साल पहले भाई की भी हो चुकी है हत्‍या

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में रतन सिंह के भाई की भी दो साल पहले हत्‍या हो चुकी है। रतन सिंह की शादी करीब आठ साल पहले बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर में हुई थी। उनके दो बच्‍चे हैं।

 

चार आरोपी हिरासत में

वारदात के बाद आननफानन में मौके पर पहुंचे फेफना थाना प्रभारी चंद्र मौली पांडेय पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार यादव और क्षेत्राधीकारी चंद्रकेश सिंह ने मामले जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्‍होंने बताया कि रतन सिंह का अपने पट्टीदारों से पुराना विवाद चल रहा है। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए जिला अस्‍पताल बलिया भेज दिया गया है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिसतफतिश कर रही है।

ग्राम प्रधान सीमा सिंह के घर में घुस कर मारी गोली

बताया जा रहा है कि रतन सिंह गा पुश्‍तैनी मकान फेफना कस्‍बे में हैं। जबकि, उनका नया मकान फेफना-रसड़ा मार्ग पर है। मामले के अनुसार वह सोमवार की रात करीब नौ बजे अपने पुराने मकान से नए मकान की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्‍हें घरे लिया। जान बचाने के लिए रतन सिंह भागते हुए प्रधान सीमा सिंह के घर में घुस गए लेकिन, बदमाश रतन सिंह का पीछा करते हुए सीमा सिंह के घर में पहुंच गए और वहीं पर उनके सीर में गोली मार दी, जिससे रतन सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन