तस्कर के घर नशा खरीद रहा था पुलिस कर्मी, गांव वालों ने दौड़ाकर पकड़ा

प्रितकात्मक फोटो : स्रोत : गुुगल से

चंडीगढ़ । पंजाब में नशा इस तरह घर कर गया है कि नशा तस्करों पर कार्रवाई करने का जिम्मा निभाने वाले पुलिस कर्मी ही नशा खरीदने लगे हैं। ताजा मामले के अनुसार पंजाब के बठिंडा जिले के थाना संगत क्षेत्र के गांव नरसिंह में एक पुलिस कर्मी तस्कर के घर नशा खरीद रहा था। इस दौरान गांव के लोगों ने उसके और उसके दोस्त को तस्कर के घर से नशा खरीदते हुए देख लिया और उन दोनों को दौड़ा कर पकड़ लिया और इसकी जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दी।


बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचित किए जाने के काफी देर तक जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची मामले ने तूल पकड़ लिया। ग्रामीणों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद पुलिस चौकी के एक अधिकारी सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे और नशा खरीदने के आरोपी पुलिस कर्मचारी और उसके साथी को साथ ले गए।


बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस कर्मचारी बठिंडा के पीसीआर दस्ते में तैनात है। इस संबंध एसएसपी अजय मलूजा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। आरोपी पुलिस कर्मी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है।

Related posts

छठ पर्व पर रेलवे ने बिहार जाने के लिए चलाई 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, अधिक जानकारी के लिए पढें पूरी खबर

प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

30 लाख दीपों से जगमग हुई रामनगरी अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भगवान राम का किया स्वागत